Cosmic Vibe: The Power of Saubhagya Yoga
Today features the highly auspicious Saubhagya Yoga (lasting till 05:01 PM). "Saubhagya" translates to Good Fortune. Tasks completed under this yoga bring long-lasting luck and prosperity. The Moon is in its own home, Cancer (Kark), enhancing emotional peace and intuition.
♈ Aries (मेष) ⚠️ Anger Alert
आज आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता से आपका काम बिगड़ने की आशंका है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।
💡 Ganesha's Tip: ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिजनों के साथ विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करें।
♉ Taurus (वृषभ) ⚠️ Workload Stress
अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना रहेगी।
💡 Ganesha's Tip: समय से भोजन और पर्याप्त नींद लें, अन्यथा मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा।
♊ Gemini (मिथुन) Joy & Fame
मौज-मस्ती और मनोरंजन में विशेष रुचि होगी। परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
💡 Ganesha's Tip: सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी और आप सम्मान के अधिकारी बनेंगे।
♋ Cancer (कर्क) Victory 🏆
आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा।
💡 Ganesha's Tip: आर्थिक लाभ होगा और आप प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा।
♌ Leo (सिंह) Creative Joy
आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे।
💡 Ganesha's Tip: धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को अत्यंत आनंदित करेंगे।
♍ Virgo (कन्या) ⚠️ Property Hurdles
आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। मन पर चिंता का बोझ रहने से बेचैनी होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
💡 Ganesha's Tip: स्थाई संपत्ति (Property) और वाहन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। धन खर्च होगा।
♎ Libra (तुला) Good Investment
भाग्यवृद्धि होने के कारण साहस भरे कार्य हाथ में लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता रहेगी। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
💡 Ganesha's Tip: योग्य जगह पर पूंजी निवेश (Investment) करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
♏ Scorpio (वृश्चिक) Control Expenses
स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है।
💡 Ganesha's Tip: नकारात्मक मानसिकता से दूर रहें और खर्चों पर अंकुश लगाना आवश्यक है।
♐ Sagittarius (धनु) Financial Gain 💰
निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव करेंगे।
💡 Ganesha's Tip: स्वजनों के साथ मिलन हर्षित करेगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
♑ Capricorn (मकर) Watch Speech
धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे, जिसके पीछे धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग (तनाव) हो सकता है।
💡 Ganesha's Tip: सगे-संबंधियों के साथ संभलकर बोलें, आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की आशंका है।
♒ Aquarius (कुंभ) New Income 📈
नए कार्य का आयोजन हाथ में ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र से सुख और संतोष मिलेगा।
💡 Ganesha's Tip: मित्र वर्ग (विशेष रूप से स्त्री मित्रों) से लाभ होगा। सामाजिक मंडल में ख्याति प्राप्त करेंगे।
♓ Pisces (मीन) Massive Success 👑
आपके लिए दिन अत्यंत शुभ है। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह को दोगुना करेगा। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी और बकाया राशि का भुगतान होगा।
💡 Ganesha's Tip: पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे और सरकार की तरफ से लाभ होगा।
🗓️ Panchang: 28th February
Tithi
Dwadashi (12th)
Till 08:45 PM
Nakshatra
Punarvasu 🏹
Till 09:35 AM
Yoga
Saubhagya 🌟
Till 05:01 PM (Good Fortune)
✅ ABHIJIT MUHURAT: 12:10 PM - 12:57 PM
(Best time to initiate new tasks or investments).
⛔ RAHU KAAL: 09:40 AM - 11:07 AM
🪔 **Saturday Remedy:** Light a mustard oil lamp under a Peepal tree this evening. Chant "Om Sham Shanaishcharaya Namah" to remove obstacles and seek Lord Saturn's blessings.