Aaj Ka Rashifal & Panchang: 24 July 2026 (आज का राशिफल)

Key Takeaway

On July 24, 2026 (Friday), the Shukla Paksha Dashami Tithi remains active until 09:14 AM, followed by Ekadashi. The Moon transits through Scorpio (Vrishchik). Friday is dedicated to Goddess Lakshmi and Venus (Shukra Dev). Today is highly auspicious for observing Asha Dashami Vrat and the Ulta Rathyatra. Taurus, Cancer, and Sagittarius will experience immense success in political/administrative fields and financial gains. Avoid initiating new ventures during Rahukaal (10:44 AM - 12:27 PM) and plan important tasks during the Abhijit Muhurat (12:00 PM - 12:54 PM).

| Aaj Ka Rashifal daily horoscope and panchang 24 July 2026  |

आज का राशिफल एवं पंचांग

दैनिक राशिफल एवं ग्रह गोचर — स्वास्थ्य, करियर और भाग्य की सटीक भविष्यवाणी

🗓️ 24 जुलाई, 2026 • शुक्रवार (Friday)
आज शुक्रवार (Friday) का दिन है, जो धन, सौंदर्य और आकर्षण की देवी माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है। आज के दिन माता लक्ष्मी की आराधना करना और सफेद वस्तुओं का दान करना आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि और वैवाहिक सुख लाएगा।

✨ आज और कल के प्रमुख त्यौहार व दिवस

  • 24 जुलाई 2026: आशा दशमी व्रत (Asha Dashami Vrat) आज।
  • 24 जुलाई 2026: उल्टा रथयात्रा, पुनः यात्रा और गिरिजा पूजा आज।
  • 25 जुलाई 2026: देवशयन एकादशी व्रत (Devshayani Ekadashi) कल। विष्णु शयन उत्सव शुरू।
  • 25 जुलाई 2026: गोपद्म व्रत उद्यापन और पंढरपुर यात्रा - कल।

⏳ आज का पंचांग (Today's Panchang)

24 जुलाई 2026, शुक्रवार

तिथि (Tithi)

दशमी (09:14 AM तक), फिर एकादशी

नक्षत्र (Nakshatra)

अनुराधा (अगले दिन 04:37 AM तक)

करण (Karana)

गर (09:14 AM तक), फिर वणिज

पक्ष एवं योग (Paksha & Yoga)

शुक्ल पक्ष, शुक्ल योग (08:11 PM तक)

सूर्योदय - सूर्यास्त

05:37 AM - 07:17 PM

चन्द्रमा (Moon Sign)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ मुहूर्त (Abhijit)

12:00 PM - 12:54 PM

राहुकाल (Rahukaal)

10:44 AM - 12:27 PM

🌟 सभी 12 राशियों का राशिफल (Daily Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)

समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra)

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है, इस पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज का दिन काफी रचनात्मक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा।

Frequently Asked Questions

What is the Tithi for today (24 July 2026)? / आज की तिथि क्या है?
Today, the Shukla Paksha Dashami Tithi is active until 09:14 AM in the morning, after which Ekadashi begins.
Which fast (Vrat) and festival is observed today? / आज कौन सा विशेष व्रत है?
Today is the auspicious Asha Dashami Vrat. It is also the day of the Ulta Rathyatra and Punah Yatra (Return Chariot Journey of Lord Jagannath), making it a highly sacred day.
When is the Rahukaal today? / शुक्रवार का राहुकाल समय क्या है?
Being a Friday (शुक्रवार), the inauspicious window of Rahukaal is from 10:44 AM to 12:27 PM. It is advised to avoid initiating new ventures or making significant investments during this morning window.
What is the Shubh Muhurat (Abhijit) for today? / आज का शुभ मुहूर्त क्या है?
The most auspicious time of the day, Abhijit Muhurat, is active from 12:00 PM to 12:54 PM. This is an excellent window for starting important tasks or religious activities.
Which zodiac signs will experience immense success today? / आज किन राशियों को विशेष सफलता मिलेगी?
Taurus (वृषभ), Cancer (कर्क), and Virgo (कन्या) natives will see immense success today. Taurus will benefit from political connections, Cancer will see an increase in prestige, and Virgo will gain unimaginable success in business and employment.

Book Your Personal Consultation

Fill out the form below to connect with our expert astrologers. Your information is 100% confidential.