Aaj Ka Rashifal & Panchang: 24 June 2026 (आज का राशिफल)

Key Takeaway

On June 24, 2026 (Wednesday), it is the highly auspicious Ganga Dussehra and Batuk Bhairav Jayanti. The Dashami Tithi is active until 06:14 PM, and the Moon transits through Libra (Tula). Wednesday is ruled by Mercury (Budh) and Lord Ganesha. Aries and Virgo will experience domestic happiness and travel success, while Taurus will see employment opportunities. Avoid initiating new ventures during Rahukaal (12:23 PM - 02:08 PM). Note: There is no Abhijit Muhurat today.

| Aaj Ka Rashifal daily horoscope and panchang 24 June 2026  |

आज का राशिफल एवं पंचांग

दैनिक राशिफल एवं ग्रह गोचर — गंगा दशहरा व बटुक भैरव जयंती विशेष

🗓️ 24 जून, 2026 • बुधवार (Wednesday)
आज बुधवार (Wednesday) का पावन दिन है। आज का दिन अत्यंत पवित्र है क्योंकि आज गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जा रहा है। आज ही के दिन पतितपावनी माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। साथ ही, आज भगवान शिव के बाल रूप बटुक भैरव जी की जयंती भी है। गंगा स्नान और दान-पुण्य से आज सभी कष्ट दूर होंगे।

✨ आज और कल का दिन है खास

  • 24 जून 2026: गंगा दशहरा व्रत (Ganga Dussehra Vrat) - माँ गंगा का अवतरण दिवस।
  • 24 जून 2026: बटुक भैरव जयंती (Batuk Bhairav Jayanti)।
  • 24 जून 2026: हरिद्वार में विशाल गंगा दशहरा मेला आज।
  • 24 जून 2026: बनारस में आज होगा गंगादशहरा उत्सव पूर्ण।
  • 24 जून 2026: सेतुबंध रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस आज।
  • 25 जून 2026: निर्जला एकादशी व्रत (कल) - सभी एकादशियों में श्रेष्ठ।
  • 25 जून 2026: गायत्री जयंती (कल)।
  • 25 जून 2026: नमाणी एकादशी, रुकमणी विवाह और भीम एकादशी (कल)।

⏳ आज का पंचांग (Today's Panchang)

तिथि (Tithi)

दशमी (06:14 PM तक)

नक्षत्र (Nakshatra)

चित्रा (01:59 PM तक)

करण (Karana)

तैतिल (05:24 AM तक), फिर गर (06:14 PM तक)

पक्ष एवं योग (Paksha & Yoga)

शुक्ल पक्ष, परिघ योग (10:22 AM तक)

सूर्योदय - सूर्यास्त

05:24 AM - 07:22 PM

चन्द्रमा (Moon Sign)

तुला राशि (Libra)

शुभ मुहूर्त (Abhijit)

कोई नहीं (None)

राहुकाल (Rahukaal)

12:23 PM - 02:08 PM

🌟 सभी 12 राशियों का राशिफल (Daily Horoscope)

मेष राशि (Aries)

पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृषभ राशि (Taurus)

आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं? शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)

अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा और लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)

दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

तुला राशि (Libra)

संतान के विवाह मामलों में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। व्यर्थ के विवाद न करें।

धनु राशि (Sagittarius)

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। थोड़ी अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे।

मकर राशि (Capricorn)

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन राशि (Pisces)

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

Frequently Asked Questions

What is the Tithi and Nakshatra for today (24 June 2026)? / आज की तिथि और नक्षत्र क्या है?
Today, the prevailing Tithi is Dashami (दशमी) of the Shukla Paksha, active until 06:14 PM. The active Nakshatra for the day is Chitra (चित्रा), lasting until 01:59 PM.
What special events are being celebrated today (24 June)? / आज 24 जून को कौन से विशेष पर्व मनाए जा रहे हैं?
Today is a highly sacred day marking Ganga Dussehra Vrat, commemorating the descent of Goddess Ganga to Earth. Massive Ganga Dussehra Melas and Utsavs are taking place in Haridwar and Banaras. It is also Batuk Bhairav Jayanti and Setubandh Rameshwar Pratishtha Diwas.
What are the major festivals tomorrow (25 June 2026)? / कल 25 जून 2026 को कौन से प्रमुख व्रत-त्यौहार हैं?
Tomorrow is extremely significant as it marks Nirjala Ekadashi Vrat (the most powerful of all Ekadashis), Gayatri Jayanti, Namani Ekadashi, Rukmani Vivah, and Bheem Ekadashi.
When is the Rahukaal today? / बुधवार का राहुकाल समय क्या है?
Being a Wednesday (बुधवार), the highly inauspicious time of Rahukaal falls in the midday period from 12:23 PM to 02:08 PM. It is advised to avoid initiating new ventures or signing important documents during this window.
Is there an Abhijit Muhurat active today? / क्या आज कोई शुभ मुहूर्त (अभिजित) है?
According to the Panchang for today, there is no Abhijit Muhurat (कोई नहीं). Devotees should consult other favorable Choghadiya timings to schedule their important tasks.

Book Your Personal Consultation

Fill out the form below to connect with our expert astrologers. Your information is 100% confidential.