Aaj Ka Rashifal & Panchang: 26 June 2026 (आज का राशिफल)

Key Takeaway

On June 26, 2026 (Friday), the Dwadashi Tithi is active until 10:25 PM, and the Moon transits through Libra (Tula) until 12:34 PM. Friday is ruled by Venus (Shukra) and Goddess Lakshmi. Aries, Gemini, and Sagittarius will experience great financial improvements and romantic joy. Avoid initiating new ventures during Rahukaal (10:39 AM - 12:23 PM) and plan major positive tasks during the Abhijit Muhurat (11:55 AM - 12:51 PM).

| Aaj Ka Rashifal daily horoscope and panchang 26 June 2026  |

आज का राशिफल एवं पंचांग

दैनिक राशिफल एवं ग्रह गोचर — धन, प्रेम और स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणी

🗓️ 26 जून, 2026 • शुक्रवार (Friday)
आज शुक्रवार (Friday) का दिन है, जो धन की देवी माता लक्ष्मी और सुख-सौंदर्य के कारक शुक्र देव को समर्पित है। आज का दिन कला, प्रेम, और आर्थिक योजनाओं के लिए उत्तम है। सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण कर माता लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

✨ आज के प्रमुख व्रत-त्यौहार

  • 26 जून 2026: चम्पक द्वादशी (Champak Dwadashi) - भगवान कृष्ण को चम्पा पुष्प अर्पित करने का दिन।
  • 26 जून 2026: वटसावित्री व्रत प्रारम्भ (पूर्णिमा पक्ष वालों के लिए)।
  • 26 जून 2026: भटिंडा में प्रसिद्ध बरहे मेला।
  • 26 जून 2026: नशा निषेध दिवस (Anti-Drug Day)।
  • 26 जून 2026: मुस्लिम समुदाय आज मनाएगा मोहर्रम (Muharram)।

⏳ आज का पंचांग (Today's Panchang)

तिथि (Tithi)

द्वादशी (10:25 PM तक)

नक्षत्र (Nakshatra)

विशाखा (07:16 PM तक)

करण (Karana)

बव (09:17 AM तक), फिर बालव (10:25 PM तक)

पक्ष एवं योग (Paksha & Yoga)

शुक्ल पक्ष, सिद्ध योग (11:38 AM तक)

सूर्योदय - सूर्यास्त

05:24 AM - 07:22 PM

चन्द्रमा (Moon Sign)

तुला राशि (12:34 PM तक)

शुभ मुहूर्त (Abhijit)

11:55 AM - 12:51 PM

राहुकाल (Rahukaal)

10:39 AM - 12:23 PM

🌟 सभी 12 राशियों का राशिफल (Daily Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं, सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके और जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है – ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें। कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी खऱीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से यह बढिय़ा दिन है।

कर्क राशि (Cancer)

दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िन्दगी भले ही बेहतरीन नजऱ आए, लेकिन हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अन्दर-ही-अन्दर खिन्न और उदास होंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा।

सिंह राशि (Leo)

बच्चे आपकी शाम में ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार और स्नेह महसूस करें। सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें या कोई मनोरंजक फिल्म देखें।

कन्या राशि (Virgo)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी।

तुला राशि (Libra)

क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में सावधानी बरतें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजऱअन्दाज़ करें। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

धनु राशि (Sagittarius)

मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजऱअंदाज़ करें और मानसिक शांति भंग न होने दें।

मकर राशि (Capricorn)

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। आज मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन राशि (Pisces)

किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं।

Frequently Asked Questions

What is the Tithi and Nakshatra for today (26 June 2026)? / आज की तिथि और नक्षत्र क्या है?
Today, the prevailing Tithi is Dwadashi (द्वादशी) of the Shukla Paksha, active until 10:25 PM. The active Nakshatra for the day is Vishakha (विशाखा), lasting until 07:16 PM.
What special events and fasts are being observed today (26 June)? / आज 26 जून को कौन से विशेष पर्व मनाए जा रहे हैं?
Today is Champak Dwadashi, a day dedicated to offering Champa flowers to Lord Krishna. It also marks the beginning of the Vat Savitri Vrat (for the Purnima Paksha tradition). Additionally, it is the day of the Barhe Mela in Bhatinda, Anti-Drug Day, and Muharram.
When is the Rahukaal today? / शुक्रवार का राहुकाल समय क्या है?
Being a Friday (शुक्रवार), the highly inauspicious time of Rahukaal falls in the late morning from 10:39 AM to 12:23 PM. It is strictly advised to avoid initiating new ventures, signing important documents, or making major purchases during this window.
What is the Shubh Muhurat (Abhijit) for today? / आज का शुभ मुहूर्त क्या है?
The most auspicious time of the day, known as Abhijit Muhurat, is active from 11:55 AM to 12:51 PM. This is the perfect window to perform religious Puja, Goddess Lakshmi's worship, and to start new, positive endeavors.
Which zodiac signs should be extra careful with their investments today? / किन राशियों को आज निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए?
Taurus (वृष), Libra (तुला), and Pisces (मीन) need to be highly cautious with their finances today. Avoid tricky financial schemes, do not trust hearsay blindly, and refrain from overspending on entertainment or trying to impress others.

Book Your Personal Consultation

Fill out the form below to connect with our expert astrologers. Your information is 100% confidential.