सूर्य और चंद्र
मुहूर्त समय
Choghadiya — शुभ और अशुभ समय
दिन का चौघड़िया
सूर्योदय से शुरू · 06:05 AMरात का चौघड़िया
सूर्यास्त से शुरू · 07:10 PMके लिए अंतर्दृष्टि May 16
Welcome to your daily dose of astrology! Whether you are looking for career guidance, financial tips, or relationship advice, the planetary alignments for Saturday, 16 May 2026, bring unique opportunities and challenges for all 12 zodiac signs. Before we dive into the horoscope, let's look at today's Panchang.
📅 आज का पंचांग (Today's Panchang)
🔮 आज का राशिफल (Daily Horoscope)
♈ मेष (Aries) Mars
व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। सलाह: शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।
♉ वृष (Taurus) Venus
आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। सलाह: कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है, सावधान रहें।
♊ मिथुन (Gemini) Mercury
आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। सलाह: कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।
♋ कर्क (Cancer) Moon
युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सलाह: सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा न उठाएं।
♌ सिंह (Leo) Sun
कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।
♍ कन्या (Virgo) Mercury
आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। सलाह: अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।
♎ तुला (Libra) Venus
अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। नए नजरिये से रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio) Mars
विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों का समाधान निकालकर ही दम लेंगे। सलाह: खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है।
♐ धनु (Sagittarius) Jupiter
जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। सलाह: नकारात्मक विचारों को दूर करें। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।
♑ मकर (Capricorn) Saturn
असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।
♒ कुम्भ (Aquarius) Saturn
अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। सलाह: मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।
♓ मीन (Pisces) Jupiter
लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों को आपके सहयोग की दरकार है।